फरीदाबाद। सेक्टर-85 स्थित पुरी प्राणायाम सोसाइटी में आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने निवासियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से व्यक्तित्व विकास कक्षाएं शुरू करने की तैयारी कर ली है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों, युवाओं और महिलाओं में आत्मविश्वास, संवाद कौशल नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। आरडब्ल्यूए प्रधान निशांत रस्तोगी ने बताया कि वर्तमान समय में शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ व्यक्तित्व निखा भी अत्यंत आवश्यक है।
इसी को ध्यान में रखते हुए सोसाइटी परिसर में नियमित कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इन कक्षाओं में विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा पब्लिक स्पीकिंग, व्यवहार कुशलता, समय प्रबंधन, सकारात्मक सोच्च और टीम वर्क जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
