सेक्टर-88 स्थित आरपीएल सवाना सोसायटी के पास पिछले करीब पाच साल से करीब 200 मीटर सड़क अधूरी पड़ी हुई है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि सोसायटी से सेंट पीटर्स स्कूल तक जाने वाली रोड अधूरी पड़ी है। इस सड़क पर गधे होने से लोग गिप्रकरप्राथल हो रहे है। टूटी सड़क होने से वाहन चालको को दिक्कत हो रही है। इस रोड पर उड़ती धूल लोगों को बीमार कर रही है। लोगों का कहना है कि स्कूटी और बाइक से गिरकर घायल हो रहे है। यह सड़क करीब पांच साल से टूटी हुई है, लेकिन कोई भी विभाग के अधिकारी इस रोड की जिम्मेवारी होने को तैयार-वही है।
