नई दिल्ली। दिल्ली-मेरठ के बीच सफल संचालन के बाद नमो भारत जल्द ही गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा को भी जोड़ेगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को बताया कि नमो भारत आरआरटीएस कॉरिडोर के फाइनल एलड मंजूरी दे दी गई है।मुख्यमंत्री नायब सैनी के अनुसार, सरकार ने मंगलवार को रूट तय करने को लेकर एनसीआरटीसी के साथ बैठक की है। करीब 61 किलोमीटर लंबे इस ट्रैक पर छह स्टेशन होंगे।
इस पूरे प्रोजेक्ट पर 15 हजार करोड़ रुपये की लागत आएगी।इफ्को चौक से शुरू होगा रूटः गुरुग्राम में इफ्को चौक से यह रूट शुरू होगा। यहां दिल्ली से बावल जाने वाली नमो भारत का स्टेशन भी है। दोनों रूट को यहां जोड़ा जाएगा। इसके बाद ब्रिगेडर उस्मान चौक, फरीदाबाद के बाटा चौक और सेक्टर 85 होते हुए नमो भारत नोएडा पहुंचेगी। यहां सेक्टर 142 पर गाजियाबाद स जेवर जाने वाले रूट’ से जोड़ा जाएगा।
