फरीदाबाद। मंदिरों और घरों में पूजा-पाठ में चढ़ाए जाने वाले फूलों के सम्मानजनक और पर्यावरण के अनुकूल निस्तारण के लिए नगर निगम फरीदाबाद ने एक नई पहल शुरू की है। इस पायलट प्रोजेक्ट में विक्टोरिया फाउंडेशन भी साझेदार के रूप में जुड़ा है। यह पहल सभी आरडब्ल्यूए और आम नागरिकों के सहयोग पर निर्भर करेगी।
इसमें पार्क ग्रैंड्यूरा सोसाइटी, पूरी प्राणायाम व अन्य कई सोसाइटी समर्थन करने के लिए तैयार हैं। पूरी प्राणायाम सोसाइटी के आरडब्ल्यूए प्रधान निशांत रस्तोगी ने इस पहल
की सराहना की है। संवाद
