हरियाणा की दो राज्यसभा सीटें अप्रैल में खाली होंगी। किरण चौधरी और रामचंद्र जांगड़ा का कार्यकाल समाप्त होगा। 90 सदस्यों वाली विधानसभा का गणित साफ कहता है कि एक सीट भाजपा की पक्की, दूसरी कांग्रेस की संभावित। लेकिन असली खेल लॉबिंग का ‘सुपर ओवर है। भाजपा में डेढ़ दर्जन से अधिक नेता टिकट की लाइन में हैं।
दिल्ली का दरबार, संघ और राष्ट्रीय नेतृत्व हर जगह नेताओं की परिक्रमा जारी है। कई नेता तो पिछले महीने से दिल्ली में ‘स्थायी पड़ाव’ बनाकर बैठे हैं, ताकि कोई अवसर हाथ से न जाए। राज्यसभा टिकट अब सिर्फ पद नहीं, बल्कि कई नेताओं के लिए ‘करियर रिवाइवल’ का आखिरी मौका बैन गया है। लोकसभा न लड़ पाने वाले, विधायक न बन पाने वाले या संगठन में साइडलाइन नेता सभी इस दौड़ में हैं।
