फरीदाबाद शहर के व्यस्ततम नीलम पुल की नींव कमजोर पाए जाने के बाद फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण ने स्टीट लाइर्ट लगाने की योजना रोक दी है। फिलहाल यहां लगाई जाने के लिए आई लाइटों को सेक्टर-16 में लगा दिया गया। वहीं, पुल पर लाइटें लगाने की जिम्मेदारी नगर निगम को सौंप दी गई है। गौरतलब है कि नीलम रेलवे पुल शहर का सबसे पुराना पुल है। इसे वर्ष 1978 में बनाया गया था। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण की ओर से दो साल पहले नीलम और बड़खल रेलवे पुल पर नई स्ट्रीट लाइटें लगाने की योजना तैयार की गई थी।
इसके लिए ठेकेदार को काम भी सौंप दिया गया था। बड़खल पर तो लाइटें लगा दी गई हैं। लेकिन नीलम पुल पर अब तक नहीं लगी। सूत्रों के अनुसार नई लाइटों की ऊंचाई करीब 18 फुट और उनका भार मौजूदा लाइटों से अधिक हैं। तकनीकी टीम की रिपोर्ट में बताया गया कि मौजूदा बेस स्ट्रक्चर पर अतिरिक्त भार डालना सुरक्षित नहीं होगा। इसी कारण नीलम पुल के लिए लाई गई लाइटों को सेक्टर-16 क्षेत्र में स्थापित कर दिया गया है। नीलम पुणे पर रोशनी की व्यवस्था की जिम्मेदारी नगर निगम को सौंप दी गई। निगम अधिकारियों का बना वैकल्पिक तकनी जा रहे है ताकि धिना संरचना को नुकसान पहुंचाए पुल पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की जा सके।
