जागरण चंडीगढ़ अब प्रदेश सरकार आइडीएफसी फर्स्ट बैंक और एयू स्माल फाइनांस बैंक में संचालित सभी सरकारी खाते बंद करेगी। सभी विभागों और बोर्ड-निगमों को इन बैंकों में जमा राशि निकालकर खाते बंद करने के लिए निर्देशित किया गया है। केवले राष्ट्रीयकृत बैंकों में ही खाते खोल जा सकेंगे। निजी बैंकों में खाता खोलना भी पड़ा तो पहले ठोस कारण बतात हुए वित्त विभाग से मंजूरी लेनी पड़गी।वित्त विभाग की ओर से इस सबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्ष, उपायुक्तों, बोर्ड-निगर और सरकारी कंपनियों व स्वायत्त निकायों के प्रबंध निदेशक, मुख्य प्रशासक और मुख्य कार्यकारी आधिकारी, विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार और मंडलायुक्तों को निर्देश जारी कर दिया है।
विभागीयम योजनाओं परियोजनाओंकार्यक्रमों के लिए बैंक खाते खोलन, की स्वीकृति देने के लिए प्रशासानुक सचिवों को अधिकृत किया गया है।अगर कोई विभाग राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता नहीं खोलकर निजी बैंकों से लेन देन करना चाहता है तो उसे इसका कारण और प्रस्तावित खाते योजना का पूरा विवरण देना होगा। वित्त विभाग की गंजूरी के बिना निजी बैंक में खोला गया कोई भी खाता अनियमित माना जाएगा और उसे तत्काल बंद कर दिया जाएगा। आदेश का पालन नहीं करने वाले अधिकारियों पर प्रशासनिक और – वित्तीय कार्रवाई की जाएगी।
