केंद्र सरकार का योजनाओं और सुविधाओं २ को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए डिजिटल माध्यम पर पूरा जोर है। अधिकतर योजनाओं के फार्म आनलाइन आसानी से भरे जाते हैं जिससे आम लोगों को भागदौड़ कम न करनी पड़ती है। ऐसे में पंचायत कार्यालयों में कंप्यूटर की भूमिका अहम हो जाती है लेकिन न केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय की ‘पंचायती राज संस्थानों के बुनियादी आंकड़े 2025 रपट के मुताबिक देश में 6 हजार से अधिक ग्राम पंचायत में कंप्यूटर उपलब्ध नहीं है।
रपट के मुताबिक देश में मौजूद 2,63,989 ग्राम पंचायतों में से 2,07,602 ग्राम पंचायतों में ही कंप्यूटर उपलब्ध हैं। यानी करीब 21 फीसद ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जहां पर कंप्यूटर की सुविधा उपलब्ध नहीं हैं। वहीं, पंचायती राज मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक मंत्रालय ने वर्ष 2025 में 19,472 कंप्यूटर ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराए। पंचायती राज संस्थानों के बुनियादी आंकड़े-2025′ के आंकड़ों के मुताबिक पंजाब केवल सवा दो फीसद ग्राम पंचायतों के पास ही कंप्यूटर उपलब्ध है। पंजाब में कुल 13,236 ग्राम पंचायतें हैं जिनमें से मात्र 300 के पास ही कंप्यूटर है। ऐसा ही हाल हरियाणा में कुल 6,227 ग्राम पंचायत हैं जिनमें से 631 ग्राम पंचायतों (करीब 10 फीसद) के पास ही कंप्यूटर मौजूद है।
