फरीदाबाद। सेक्टर-88 स्थित आरपीएस सवाना सोसाइटी में साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली आज सुबह 7 बजकर 30 मिनट से शुरू होकर 8 बजकर 30 मिनट पर खत्म होगी।
सोसाइटी के आरडब्ल्यूए प्रधान आकाशदीप पटेल ने बताया कि इसमें सोसाइटी के सभी बच्चे भाग लेंगे। इस दौरान निवासियों के घरों में जाकर सनातन के बारे में जागरूक किया जाएगा और झंडा लगाया जाएगा। यह रैली रविवार को होने वाले हिंदू सम्मेलन को लेकर की जा रही है। इसके माध्यम से बच्चों और अन्य नागरिकों को एकता, प्रेम और शक्ति का संदेश मिलेगा।
