फरीदाबाद : हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) जल्द ही अपने सेक्टर में घरों के सामने लगे बिजली के खंभों को शिफ्ट करेगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है।
एचएसवीपी नया सेक्टर विकसित करने पर सड़क, पानी, सीवर व बिजली की सुविधाए लोगों को ‘उपलब्ध कराता है। लोगों के मकाच बनने से पहले हो वहा पर बिमली की लाइन व खंभे लम दिए जाते हैं। कुछ ‘सेक्टर में बिजली के खमे लोगों के घरों के बाहर आते हैं। कुछ घर ऐसे हैं, नहरू बिजली के खंभे मुख्य गेट पर हैं। इन लोगों को दिक्कत होती है। इससे दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। इसे लेकर एचएसवीपी कार्यालय में लोगों की तरफ से शिकायतें आती रहती हैं। इस समस्या का समाधान करने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण सेक्टरों में घरों के बाहर लगे खंभों व टांसफॉर्मर को शिफ्ट करेगा।
