हरियाणा पुलिस को डिजिटल प्लैटफॉर्म पर लाने के लिए जांच अधिकारियों (आईओ) को जल्द टैब उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे वे फील्ड से ही केस डामो साक्ष्य, रिसर्च और डिजिटल रेकॉर्ड अपडेट कर सकेंगे। एडीजीपी नवदीप सिंह विर्क ने गुरुवार को पंचकूला में दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में यह ऐलान किया। विर्क ने कहा कि अब तकनीक का प्रयोग विकल्प नहीं, बल्कि जरूरत बन चुका है।
प्रदेश के सभी थानों में कंप्यूटर और इंटरनेट सुविधा उपलब्ध है। सभी आईओ को टैब देने का प्रस्ताव प्रक्रिया न में है। शिविर में आए एक्सपर्ट गुरशरण ने कहा कि अनाधिकृत कॉलोनियों और अवैध गतिविधियों की निगरानी के लिए ड्रोन व गूगल मैपिंग अनिवार्य होगी। इससे अवैध शराब और खनन की भी निगरानी होगी। शिविर में 600 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया।
