फरीदाबाद। शहर की 60 और 100 फीट चौड़ी मुख्य सड़कों पर लगाए गए अवैध गेट और दीवारों के खिलाफ डीटीपी इंफोर्समेंट विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू केर दी है। शुक्रवार को टीम ने लगाए गए अबरोध को लेकर एक कॉलोनी में नोटिस भी चस्पा किए।
कार्रवाई डीटीपी इंफोर्समेंट अधिकारी यजन चौधरी के निर्देश पर की गई। डीटीपी इंफोर्समेंट अधिकारी यजन, चौधरी ने बताया कि सार्वजनिक उपयोग की श्रेणी में आने वाली चौड़ी सड़कों पर किसी भी प्रकार का स्थायी अवरोध नियमों का उल्लंघन है और इसे अवैध अतिक्रमण माना जाता है। ऐसे मामलों में नियमानुसार सक्षम प्राधिकरण की अनुमति अनिवार्य होती है।
