फरीदाबाद। सेक्टर-88 स्थितआरपीएस सवाना व पाम सोसाइटी की ओर से सेंट्रल पार्क में रविवार को भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक चले इस कार्यक्रम को लेकर सोसाइटी के निवासियों में खास उत्साह देखने को मिला।आरडब्ल्यूए प्रधान आकारव निवासी पंकून ने बताया कि सम्मेलन की उददेश्ये हिंदू धर्म और सनातन संस्कृति के मूल्यों के प्रति लोगों को जागरूक करना था।
\कार्यक्रम में गो वत मोहम्मद फैज खान, राष्ट्रीय कवि कमांडो समोद सिंह, बाबा करम सिंह होतिमर्दन सेंटर ऑफ इंडिक स्टडीज से सरदार राजीव सिंह व सुरेश चव्हाणके सहित कई गणमान्य लोग विशेष रूप सेउपस्थित रहे।अतिथियों ने अपने संबोधन में हिंदू धर्म, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित लोगों से धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
