फरीदाबाद। पूरी लैवेंडर सोसाइटी में होली मिलन समारोह तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। निवासी आशीष गौड़ ने
कीबताया कि इस बार कार्यक्रम को विशेष आकर्षक बनाने के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, फूलों की होली और सामूहिक भोज की व्यवस्था की जा रही है। वहीं महिलाओं के लिए पारंपरिक गीत-संगीत का कार्यक्रम रखा गया है। युवाओं की ओर से डीजे और ढोल की थाप पर रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम स्थल की सजावट के लिए विशेष लाइटिंग और मंच तैयार किया
जा रहा है।
