फरीदाबाद नगर निगम नियमित घोषित की जा चुक कॉलोनियो से विकास शुल्क वसूलने क तैयारी में है। इसके लिए नोटिस तैयार किए जा रहे है। निगम का कहना है कि यह कदम कॉलोनियो मे विकास कार्यों के लिए आवश्यक संसाधन जुटाने के उद्देश्य से उठाया जा रह है। हालांकि इस प्रस्ताव को लेकर पार्षदो नाराजगी है। नई पॉलिसी के तहत कलेक्टर रेन के अनुसार 5 प्रतिशत विकास शुल्क वसूला जाएगा। सूत्रो के अनुसार लगभग 850 रुपय प्रति वर्गराज की दर से शुल्क लेने की योजना चनाई गई है।60 से अधिक कॉलोनियां नियमित पर विकास अधूराः फरीदाबाद मे वर्ष 2014 से अब तक 60 से अधिक कॉलोनियां नियमित की जा चुकी है लेकिन इनमें से अधिकांश में मूलभूत सुविधाएं अब तक पूरी तरह विकसित नहीं हो पाई है।
कई स्थानो पर सीवर और पेयजल व्यवस्था अधूरी है स्ट्रीट लाइट नही है और जल निकासी की उचित व्यवस्था भी नहीं है। पार्षदो का कहन है कि जब निगम ने बुनियादी विकास का पूरे नहीं किए है तो विकास शुल्क वसूलन उचित नही है।ब्याज में राहत या माफी का प्रस्ताव रखा जाएगा पार्षद जितेंद्र यादव ने बताया कि विकास शुल्क और उस पर लगाए गए ब्याज का मुद्दा निगम सदन की बैठक में रखा जाएगा। उनका कहना है कि ब्याज दर अधिक होने के कारण लोग भुगतान करने में असमर्थ है। सदन मे व्याज में राहत या माफी का प्रस्ताव लाया जाएगा, ताकि नागरिको को राहत मिल सके। पार्षद उमेश शर्मा ने कहा कि प्रस्तावित शुल्क दर अधिक है इसे कम किया जाना चाहिए ताकि आम लोग आसानी से भुगतान कर सके।
