वल्लभगढ़, संवाददाता। वल्लभगढ़ में अवैध रूप से चल रहे 38 ओयो होटलॉकोलकिया जाएगा। इसके के लिए नगर निगम ने तैथली पूरी कर ली है। इसके चलते नगर निगम बुधवार से सीलिंग की कार्रवाई शुरू कर सकता है। रेलवे स्टेशन रोड जैन नष्णु कॉलोनी के होटल निशाने पर है।नगर निगम की जांच में सामने आया है कि जिन भवनों में होटल चल रहे हैं,उनमें से अधिकतर का नक्शा पास नहीं है।
कई जगहों पर रिहासशी नकों में बिना अनुमति कावसायिक गतिविधि संचालित की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि संबंधित संचालकों को पहले ही नोटिस दिए जा चुके हैं। जवाब संतोषजनक न मिलने पर अब कार्रवाई की तैयारी पूरी कर ली गई है। निगम अधिकारियों ने बताया कि अभियान नियमानुसार चलाया जाएगा। कार्रवाई
के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौजूद रहेंगे और कानून-व्यवस्था के लिए, पुलिस बल तैनात रहेगा।
