बल्लभगढ़, नगर निगम ने अवैध रूप से चल रहे होटलों के खिलाफ बुधवार से सीलिंग अभियान शुरू किया। पहले दिम् 44 ओयो होटलों को सील किया गया। सुबह 11 बजे से शुरू हुई सीलिंग को कार्रवाई शाम चार बजे तक चली। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस दौरान निगम की टीम के साथ पुलिस तैनात रही। हालांकि कहीं बड़ा विरोध नहीं हुआ।नगर निगम के संयुक्त आयुक्त करण सिंह भदौरिया की निगरानी में सीलिंग की कार्रवाई रलवे स्टेशन रोड, नवलू कॉलोनी से शुरू कार्रवाई।
इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में तहसीलदार भूमिका लंबा मौके पर मौजूद रहीं। गौरतलब है कि उपरोक्त कॉलोनी के लोगों ने होटलों की जांच करने की मांग की गई थी। इस बावत लोगों ने नगर निगम में शिकायत भी की थी। उसी आधार पर निगम ने छह माह पहले होटलों की जांच की गई।सभी ओयो होटल संचालकों को वैधता साबित करने के लिए सुनवाई और दस्तावेज पेश करने का मौका दिया था। लेकिन कोई सही साबित नहीं कर पाया। नतीजतन सीलिंग शुरू की।
