फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता।
गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर बने टोल प्लाजा के हटने को उम्मीद जग गई है। टोल कंपनी के साथ हुआ 17 वर्ष पुराना करार 31 मई 2026 को समाप्त होने जा रहा है। इससे शहर के लोगों को उम्मीद है कि अगामी साढ़े तीन माह में गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर टोल प्लाजा हटने से जाम मुक्त सफर का मौका मिल सकेगा।गुरुआम फरीदाबाद रोड पर गुरुग्राम का सामा मेंबने इस टोल प्लाजा कीवजह से शहर के लोगों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है।
इसकी वजह यह है कि शहर से हर रोज लाखों लोग गुरुग्राम से फरीदाबाद के बीच आवाजाही करते हैं। पिछले कई वर्षों में टोल प्लाजा के जाम से लाखों लोग परेशान रहे हैं।यहां पर फास्टैग की सुविधा शुरू होने से लोगों को लोगों को कु है, लेकिन प्लाजा को पूरी तरह हटता देखना चाहते हैं। इसके हटने से लोगों को जाम से मुक्ति मिल सकेगी। इससे नौकरीपेशा लोगों के साथ-साथ आपातकालीन वाहनों को भी ज्जाम से मुक्ति मिलेगी। यहां टैफिक के फंसे रहने से प्रदूषण भी बढ़ता है।
