फरीदाबाद,नगर निगम की ओर से नियमित घोषित की जा चुकी कॉलोनियो में रहने वाले, लोगों की जेब पर बोझ बढ़ने जा रहा है।, इन कॉलोनियो पर विकास शुल्क लगाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम नोटिस तैयार कर रहा है। निगम आयुक्त धीरेद्र खड़गटा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होने बताया कि जोनल टैक्स अधिकारी (जेडटीओ) को अपने क्षेत्र में आपत्तियों और प्रॉपर्टी आईडी का रैडम निरीक्षण कर मासिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है। नई पॉलिसी के तहत कलक्टर रट के अनुसार 5 प्रतिशत विकास शुल्क वसूला जाएगा। सूत्रो के अनुसार लगभग 850 रुपये प्रति वर्गगज की दर से शुल्क लेने की योजना बनाई गई है।
