फरीदाबाद । सेक्टर-88 स्थित आरपीएस सवाना सोसाइटी में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या से निवासी परेशान हैं। सोसाइटी में लगातार कुत्तों की संख्या बढ़ रही है, जिससे आए दिन हमलों की घटनाएं सामने आ रही हैं।
निवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। सोसाइटी के आरडब्ल्यूए प्रधान आकाशदीप पटेल ने बताया कि कई बार नगर निगम फरीदाबाद को लिखित शिकायत दे चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
