Screenshot
इंदौर के कई पेट्रोल पंपों पर मंगलवार रा को अचानक लोगों की भीड़ लग गई लोगों का कहना है कि पेट्रोल की तकलीफ आने की बात सुनी तो वे पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने पहुंच गए। इधर प्रशासन का कहना है कि पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, इन दिनों पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर कई चचाएं चल रही है। ऐसे में लोग भी पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर असमंजस में है मंगलवार रात को शहर के कई पेट्रोल पंप पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
को अपनी गाड़ी की टंकी फूल कराने पहुंच गया तो कोई अपनी सुविधा के हिसाब से पेटोल भरवाने।अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने पहुंचे नवीन साहू ने बताया कि सुना है कि पेट्रोल की तकलीफ आने वाली है, इसलिए पेट्रोल भरवाने पहुंचे हैं। पेट्रोल पंप पर लोगों की लाइन लगी है। ऐसा लग नहीं रहा है कि पेट्रोल-डीजल की तकलीफ आएंगी, लेकिन माहौल बना रखा है, लोग घबरा जाते हैं और पेट्रोल भरवाने पहुंच जाते हैं। टंकी भरी है, नकिन जितने का पेट्रोल आ जाए भरा लेंगे।
