फरीदाबाद। सेक्टर-8 साउथ और ईस्ट में गलियों में सफाई न होने के कारण निवासी परेशान थे। लोगों की समस्या को प्रमुखता से अखबार में छापने के बाद प्रशासन हरकत में आया, जिसके बाद गलियों में सफाई कार्य किया गया। आरडब्ल्यूए महासचिव ने बताया कि लंबे समय से सफाई नहीं हो रही थी, इस कारण सेक्टर में गंदगी फैली हुई थी। अब प्रशासन की ओर से सफाई की जा रही है। इसके लिए आरडब्ल्यूए की पूरी टीम ने नगर निगम प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।
किशोरों के लिए भी शुरू होगा मन की बात कार्यक्रम फरीदाबाद। सेक्टर-85 स्थित पुरी प्राणायाम सोसाइटी में मन की बान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को भी कार्यक्रम में आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने सोसाइटी के बच्चों के साथ खुलकर संक किया और उनकी समस्याओं व सुझावों को गंभीरता से सुना। सोसाइट प्रधान निशांत रस्तोगी ने बताया कि यह कार्यक्रम बच्चों के लिए शुरू किया गया है। इसके साथ ही जल्द ही अब अगला कार्यक्रम किशोरी लिए किया जाएगा, जिसमें किशोरों की बात को गंभीरतापूर्वक सुनकर समाधान किया जाएगा। उनसे खुलकर बात की जाएगी।
