स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में फरीदाबाद की रैंकिंग में गिरावट दर्ज की गई थी और यह 446 शहरों में से 381वें स्थान पर रहा था। इससे नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए थे। इससे सबक लेते हुए निगम अधिकारी शहर को साफ कदम उठाने की बात कह रहे है लेकिन धरातल पर ऐसा कुछ दिखाई नहीं दे रहा। वही निगम ने स्वच्छ रैकिंग में सुधार करने के लिए अभी से कसरत तेज कर दी है। 15 अप्रैल को स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर स्थान मिलने की उम्मीद है।
इस वजह से निगम की तैयारियो को लेकर एनबीटी टीम ने रविवार को रियलिटी चेक की तो शहर में कई जगह कूड़े के ढेर दिखाई दिए और पल्ला पुल के पास आउटर बाईपास रोड किनारे घरो का बनी जमा है। तलाब का रूप ले चुका है घरो का पानी पल्ला पुल के निकट आउटर बाईपास ड किनारे पानी जमा है। ऐसे लगता है क यहां पर कोई तलाब है लेकिन यहां बकेश नगर और आदर्श नगर का पानीवर्षों से जमा हो रहा है। लोगो के मकानो तक पानी पहुंचा हुआ है। इससे मच्छर पनप रहे है, जिससे बीमारी फैलने का डर है।
