फरीदाबाद। फरीदाबाद के कई क्षेत्रों में 48 घंटे तक पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने रेनीवेल जल आपूर्ति लाइन नंबर-1 के इंटरकनेक्शन कार्य के चलते 28 मार्च सुबह 8 बजे से 30 मार्च सुबह बजे तक शटडाउन लेने का निर्णय लियास दौरान बल्लभगढ़ और वाईटी विधानसभा क्षेत्र के कई सेक्टरों व कॉलोनियों में पानी की सप्लाई बंद रहेगी।
एफएमडीए के अनुसार सेक्टर-64-65 डिवाइडिंग रोड तथा सेक्टर-64 मुंबई एक्सप्रेसवे के पास जल आपूर्ति लाइन नंबर-1 में कनेक्शन का काम किया जाना है। संबंधित एजेंसी की ओर से शटडाउन का अनुरोध किया गया था जिस पर अधिकारियों और फील्ड स्टाफ के साथ विचार-विमर्श के बाद 48 घंटे का शटडाउन तय किया है। प्राधिकरण का कहना है कि यह कार्य पूरा होने के बाद जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
