ग्रेटर फरीदाबाद में सीवर ओवरफ्लो को समस्या से जूझ रहे सोसायटीवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण ने बादशाहपुर में एसटीपी का निर्माण शुरू करा दिया है। एसटीपी 45 एमएलडी क्षमता वाला होगा। इसकी लागत 58 करोड़ रुपये आएगी। अगले साल इसके चालू होने की उम्मीद है।
दो एसटीपी थे नाकाफी बादशाहपुर में पहले से ही दो एसटीपी बने हुए हैं। एक नगर निगम को 45 एमएलडी क्षमता वाला यो दूसरा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का ३० एमएलडी क्षमता वाला।
अब यह दोनों एसटीपी फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के पास आ गए हैं, लेकिन यहां एक और एसटीपी की जरूरत थी।में यहां का सीवर पहुंचता है एसटीपी बादशाहपुर जोन में ग्रेटर फरीदाबाद सहित बड़खल रोड से लेकर बदरपुर बार्डर तक का क्षेत्र आता है। इस सभी क्षेत्र से सीवर का पानी पाइप के माध्यम से बादशाहपुर तक पहुंचता है। फिर यहां से साफ हुए पानी को नहरों में डाला जाता है। अब दिनोंदिन ग्रेटर फरीदाबाद में रहने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। फिलहाल यहां 35 से अधिक सोसायटी में ढाई लाख से अधिक लोग रह रहे हैं।
