बीपीटीपी बिल्डर ग्रुप के बिजली बिलों से जुड़ी लगातार मिल रही शिकायतों की सुनवाई के दौरान बिजली निगम एसई ने कड़ा रुख अपनाते हुए बिल्डर को अपने सभी मेटिनेस ऑफिस में अलग-अलग चिजली के सब मीटर लगाने के निदेश दिए है। बिल्डर प्रॉजेक्ट के कॉमण एरिया इलेक्ट्रिसिटी चार्ज में मेटिनेंस ऑफिस में होने वाली बिजली खपत को भी बिजली बिल में जोड़कर निवासियों से वसूला ज रहा है। इससे सोसायटी निवासियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
निवासियों ने बिजली निगम में बीपीटीपी को कॉमन एरिया इलेक्ट्रिसिटी चार्ज में पारदर्शिता न होने की शिकायत की थी, जिसके बाद शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए मंगलवार को बैठक कर बिजली निगम एसई ने ये निर्देश दिए है। निवासियों ने शिकायत में कहा कि बिल्डर की ओर से पारदर्शिता नहीं बरती जा रही और बिजली बिलों का सही ब्योरा भी उपलब्ध नहीं कराया जाता। इसके साथ ही शिकायतकर्ता उमेश प्रभाकर ने बताया कि बीपीटीपी प्रबंधन कॉमन एरिया में उपयोग होने वाली बिजली के बिल में जीएसटी जोड़कर उनसे अतिरिक्त राशि वसूत्त रहा है, जबकि नियमों के अनुसार घरेलू उपभोक्ताओं से इस तरह की वसूली उचित नहीं है।
