हरियाणा में फरीदाबाद के सूरजकुंड मेला मैदान में एक विशाल झूले ‘सुनामी’ के टूटकर गिरने की घटना के एक दिन बाद रविवार को पुलिस ने झूला संचालक और उसके एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। पर सवाल उठ रहा है कि ‘दोषी’ अधिकारियों का नंबर कब आएगा। पुलिस की शिकायत में कहा गया है कि हादसा सुरक्षा मानकों का पालन न किए जाने व लोगों की जान को बानबूझकर खतरे में डालने के कारण हुआ। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआइटी) का गठन किया गया है।
शनिवार शाम को हुए इस हादसे में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस निरीक्षक की मौत हो गई थी और 12 अन्य घायल हो गये थे। यह हादसा सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय फिल्प मेले के दौरान हुआ। घटना के समय लगभग 19 लोग झूले पर सवार थे जो अचानक हवा में झुक गया और फिर टूटकर जमीन पर गिर पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 1989 में हरियाणा सशस्त्र पुलिस में भर्ती हुए निरीक्षक जगदीश प्रसाद 36 वर्षों की सेवा पूरी
