भारत के विरुद्ध रविवार को टी-20 विश्व कप में 61 रन की करारी हार ने पाकिस्तान क्रिकेट की जड़ों को हिला दिया है। इस मुकाबले में मिली एकतरफा हार के बाद पाकिस्तान में केवल निराशा नहीं बल्कि गुस्से और हताशा का विस्फोट देखने को मिल रहा है। खिलाड़ियों की विफलता से लेकर क्रिकेट में राजनीतिक हस्तक्षेप तक, हर स्तर पर सवाल उठ रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर खुलकर मौजूदा टीम पर हमला बोल रहे हैं और बदलाव की मांग तेज हो गई है।
इस हार से पाकिस्तान की सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीदों पर भी खतरा मंडरा रहा है। पाकिस्तान का नेट रनरेट अमेरिका से भी कम है और अब 18 फरवरी को नामीविया के विरुद्ध मुकाबला करो या मरो जैसा होगा।पाकिस्तान की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही बुरी तरह पलाप रही। पूर्व कप्तान बाबर आजम सिर्फ पांच रन बनाकर आउट हो गए, जबकि तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने दो ओवर में 31 रन लुटा दिए।
