जासं, तिगांवः जसाना स्थित इंस्टीट्यूट आफ ला एंड रिसर्च के सहायक प्रोफेसर पर जानलेवा हमला करने के मामले में तिगांव थाना पुलिस ने एक कालेज की निलंबित महिला प्रोफेसर, उसके पति सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उत्तर प्रदेश बाघानाला शंकरपुर बस्ती हरेवा के रहने वाले सुभाष चंद्र शुक्ला ने थाना तिगाव पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिछले छह वर्ष से भारत कालोनी में निर्मल के मकान में किराये पर रहता है और आइएलआर कालेज में विधि के सहायक प्रोफेसर के पद पर नौकरी करते हैं।
कालेज में ही डा. भूमिका भी सहायक प्रोफेसर की नौकरी करती थी। संस्थान के प्रबंधन ने डा. भूमिका को लगातार नियमों का कुलनीयन करने के आरोप में 16 जनवरी 2026 को निलंबित कर दिया आओ जवाब मांगा था। सहायक प्रोफेसर सुभाष चंद्र शुक्ला का आरोप है कि डा. भूमिका ने अपने पति के माध्यम से तीन युवकों को भेज कर जानलेवा हमला कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
