फरीदाबाद स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर निगम पूरी तैयारियों में जुट गया है। केंद्र सरकार के आवासन शहरी कार्य मंत्रालय की ओ डाटा गया है। ऐ अप्रैल तक पोटान अपलोड करने समय दिया एके लिए कागज और जमीनी हकीकत के बीच का अंतर खत्म करना चुनौती, चन गया है.क्योंकि निगम जो डाटा स्वच्छता अभियान को लेकर पोर्टल पर अपलोड करेगा। उसे सर्वेक्षण करने बाली टीम जमीन पर भी चेक करेगी। अंतर पाए जाने पर शहर के लिए निगेटिव मार्किंग भी हो सकती है।
पिछली बार भी अपलोड किए गए दस्तावेज में जानकारी सही नहीं पाए जाने पर निगम को नोटिस जारी किया गया था।
अब मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि इसके बाद किसी भी स्थिति में समय सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी। निर्देश जारी होते ही नगर निगम ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। अब डाटा अपलोड करने के लिए निगम के पास सिर्फ नौ दिन का समय बचा है। स्वच्छता सर्वेक्षण को करीब आते देख अब निगम की ओर से ओल्ड फरीदाबाद का कूड़ा उठान का पांथ माह का टेंडर जारी किया गया है, ताकि कम से कम स्थानीय स्वशासन मंत्री विपुल गोयल के क्षेत्र में तो स्थिति बेहतर हो सके।
