फरीदाबाद: सेक्टर-89 स्थित पुरी लैवेंडर सोसायटी में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें युवा इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष करण सिंह चौटाला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस दौरान उन्होंने मोहना मंडी में आयोजित रैली को संबोधित कर युवाओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। रैली के बाद करण सिंह चौटाला, चौधरी देवीलाल और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के निजी सचिव एवं विश्वासपात्र रहे राजेंद्र सहारन के पुत्र विकास सहारन के फरीदाबाद स्थित आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने परिवारजनों से मुलाकात की। इसके बाद पूरी लैवेंडर सोसाइटी की आरडब्ल्यूए की ओर से करण सिंह चौटाला का पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया।
