ग्रेटर फरीदाबाद की एक रिहायशी सोसायटी में वाउंसरों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। सेक्टर 86 स्थित प्रिंसेस पार्क सोसायटी में सीवर का पानी टावर के पास डाले जाने का विरोध करने पर 71 वर्षीय एडवोकेट और उनके परिवार के साथ मारपीट का आरोप है। पुलिर्स ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।एल-ब्लॉक टावर निवासी एडवोकेट एस.के. शर्मा, जो नई दिल्ली बार एसोसिएशन के सदस्य है और पटियाला हाउस कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। इन्होंने थाना खेडीपुल पुलिस को दी शिकायत बताया कि उनके फ्लैट के पीछे सीवेज का गंदा पानी बहाया जा रहा में था।
बदबू और गंदगी की समस्या को लेकर उनके बेटे गिरीश शर्मा ने सोसायटी के मेंटीनेस डिपार्टमेंट में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद मौके पर स्टेट मैनेजर विपिन पहुंचे। उनके साथ सुरक्षा इंचार्ज राहुल और तीन-चार बाउंसर भी मौजूद थे। आरोप है कि बातचीत के दौरान ही सुरक्षा अधिकारी और बाउंसर अजब सिंह और संजीव ने शिकायतकर्ता और उनके बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर जब उनकी पत्नी बीच-बचाव के लिए पहुंचीं तो उनको भी पीटा गया।
