फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। डीटीपी इंफोर्समेंट की ओर से सोमवार को गांव भतौला की राजस्व संपदा में अवैध रूप से विकसित की गई व्यावसायिक कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान टीम ने दो अवैध बैंक्वेट हॉल, तीन रेस्टोरेंट/फूड जंक्शन और एक स्पोर्ट्स अकादमी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। डीटीपी इंफोर्समेंट अधिकारी यजन चौधरी को कई दिनों से गांव की संपदा मैं अवैध निर्मापा की सूचना मिल रही थी।
सुचना के आधार पर सोमवार को टीम ने इन निर्माणों को लेकर पहले नोटिस जारी किए। लेकिन इसके बाद भी अवैध निर्माण नहीं हटाए गए। सोमवार को विभाग की टीम नेध्वस्तीकरण की कारवाई की गई।कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे ताकि किसी तरह *की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। डीटीपी निआधिकारी यजन चौधरी ने कहा कि जिले में अवैध कॉलोनियों और बिना अनुमति के बने व्यावसायिक दांच्चों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। डीटीपी इंफोर्समेंट ने स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे जमीन खरीद-फरोख्त के दौरान विभागों से वैधता की जांच अवश्य कर लें।
