फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद (नहरपार) की तेजी से विकसित हो रही सोसाइटियों में रहने वाले हजारों लोग आज भी सरकारी बस सेवा के अभाव से जूझ रहे हैं।सेक्टर-75 से लेकर सेक्टर-89 एक बनों दर्जनों बड़ी रिहायुशी सोसाइटियों में आबादी तेजी से बढ़ी है, लेकिन इन इलाकों तक हरियाणा मोडवेज या नियमित सिटी बस सेवा अब तक नहीं पहुंच सकी है।
इन सोसाइटियों में रहने वाले लोगों को शहर के अन्य हिस्सों में जाने के लिए दो से तीन किलोमीटर दूर मुख्य सड़क तक पहुंचना पड़ता है, जहां सेबस मिलती है। ऐसे में लोग निजी वाहनों, ऑटो या ई-रिक्शा पर निर्भर रहने को मजबूर हैं, जिससे रोजाना सफर महंगा और समय लेने वाला हो गया है।
