बल्लभगढ़। होली पर्व के चलते सिटी बस सेवा का संचालन दोपहर तक बंद रहेगा। इसी वजह से सिटी बस से सफर कर अपने गंतव्य तक जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। शहर को गांव से जोड़ने के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की ओर से 50 सिटी बसों का संचालन किया जा रहा हैं। यह बसें 10 रूटों पर चलाई जाती हैं। उनमें कुछ रूट गांव से शहर को जोड़ता है।
बुधवार को होली का पर्व होने के चलते इन सभी रूटोंपर बसों का संचालन दोपहर के 2 बजे तक बंद रहेगा। बुधवार को बदरपुर बॉर्डर, मंझावला दुधोला और दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के रास्ते होकर जाने वाली बसों का ही संचालन किया जाएगा। क्योंकि इन रूटों पर ही सबसे ज्यादा यात्री सफर करते है। चालक और परिचालकों के अनुसार अधिकारियों ने आदेश दिए हैं कि दोपहर के बाद हर रूट पर दो-दो चक लगाए जाएंगे। उससे यात्रियों को अपन गंतव्य तक पहुंचने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी।
