म्हारी सड़क योजना के तहत सड़कों को प्ररम्मत में लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है। इस पर संज्ञान लेते हुए चीफ इंजीनियर विवेक गिल ने पांच जेई को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
निगम में रोड रिपेयरिंग को लेकर हरपथ ऐप चलता था। उसकी जगह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने म्हारी सहुल योजना पोर्टल को शुरू कराकर गंभीरता से काम करने को कहा। इस पोर्टल के तहत आने वाली शिकायतों का 24 घंटे में निवारण करना होता है। यह पोर्टल सितंबर में शुरू हुआ था। इसे मुख्यमंत्री सीधे देख रहे हैं।
