ग्रेटर फरीदाबाद स्थित सेक्टर-75 से 89 के लोगों ने बिल्डर पर मनमानी का आरोप लगाया है। आरडब्ल्यूए और स्थानीय विकसी समस्याओं के समाधान तथा मनमानी पर रोक के लिए लगातार गुहार लगा रहे है। बीपीटीपी छी और सी ब्लाक के लोगों ने सखएम नायब सिंह सैनी को पत्र देकर व्यक्तिगत कनेक्शन की मांग की है।
बीपीटीपी सी ब्लाक निवासी दीपा सक्सेना, सुभाष खन्ना और वीरेंद्र सिंह ने बताया कि लंबे समय से व्यक्तिगत कनेक्शन के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। बिल्डर से कई बार मांग की है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। अधिकारी भी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। बिल्डर ने सिंगल प्वाइंट कनेक्शन लिया है और ब्लाक में बिजली की सप्लाई करता है।ब्लाक में बिजली कटौती की समस्या अधिकांश समय रहती है, साथ ही बिल्डर अपनी मनमानी करते हुए बिल भी अधिक वसूलता है।
