फरीदाबाद। सेक्टर-88 स्थित सैनिक विहार सोसाइटी के निवासियों ने सहकारिता विभाग के सहायक रजिस्ट्रार परवीन कादयान की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उनक आरोप है कि लंबे समय से सोसाइटी में प्रबंधन समिति के चुनाव नहीं कराए गए और सात सदस्यों की नामित समिति बना दी गई। निवासियों का कहना है कि समिति के सदस्यों की जानकारी भी साझा नहीं की गई। उन्होंने पारदर्शिता सुनिश्चित करने और जल्द चुनाव कराने की मांग की है।
