हरियाणा में ड्राइविंग प्रशिक्षण और लाइसेंस प्रणाली में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। हरियाणा रेडक्रॉस सोसायटी अब जिला स्तर पर स्थापित किए जाने वाले ड्राइविंग जिला ट्रेनिंग सेंटर (ड्राइविंग टेस्ट ग्राउंड) का संचालन करेगी। इस संबंध में हरियाणा परिवहन विभाग और रेडक्रॉस के बीच जल्द ही एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर होंगे।परिवहन विभाग ने जिला संटरों के संचालन की मंजूरी दे दी है। ये सेंटर संबंधित जिलों के उपायुक्तों की निगरानी में चलेंगे।
हरियाणा रेडक्रास सोसायटों के वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी का कहना है कि लर्निंग लाइसेंस से पहले होने वाला ऑनलाइन एमसीक्यू टेस्ट भी अब रेडक्रॉस संचालित करेगी। इसमें 20 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनमें सड़क संकेत, यातायात नियम, सड़क सुरक्षा और मोटर वाहन अधिनियम से जुड़े सवाल शामिल रहेंगे। प्रति टेस्ट रेडक्रॉस को 180 रुपये की आमदन होगी।
