तहसीलदारों की हड़ताल से लोगों – और कारोबारियों को हो रही परेशानी – को देखते हुए सोमवार को डीआरओ – और एसडीएम ने कमान संभाल ली। इस दौरान पूरे दिन में केवल 20 से. रजिस्ट्रियां हुई। हालांकि हडताल के चलते अन्य लोगों को खाली हाथ घर लौटना पड़ा।
जिले की सभी तहसीलों 1 में एक सप्ताह से सामान्य कामकाज ठप पड़ा है। जमीन की रजिस्ट्री, इंतकाल, प्रमाण पत्र और अन्य को राजस्व कार्य प्रभावित होने से लोगों और कारोबारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार भी हड़ताल जारी रहने से स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। हालांकि, लोगों की परेशानी को देखते हुए सरकार के आदेश पर जिला प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था की है। डीआरओ और एसडीएम ने मोर्चा संभालते हुए सीमित स्तर पर रजिस्ट्री का कार्य कराया। सोमवार को विभिन्न तहसीलों में 20 से अधिक रजिस्ट्रियां की गई।
