फरीदाबाद,मेयर प्रवीण जोशी की अगुवाई में शहर के विकास कार्य करने के मकसद से नगर निगम की वित्तीय वर्ष के बजट की मीटिंग गुरुवार को हुई। इस बार मीटिंग में सभी पार्षद शामिल हुए। करीब तीन घंटे तक चली मीटिंग में राजस्व बढ़ाने पर विमर्श हुआ। मीटिंग में फैसला हुआ कि विकास कार्यों के लिए हर साल पार्षदों को दो करोड़ रुपये दिए जाएंगे, ताकि पार्षदों को विकास कार्यों के लिए परेशान न होना पड़े। वहीं अधिक पार्षदों के सुझाव भी बोले कि जिन पर सदन इस मोहोगी। की चर्चा है, चड पार्षद कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटी और अडिशनल कमिश्नर गौरव अंतिल समेत अन्य अधिकारी भी शामिल हुए।
पत्रकारों को दूर रखा गया। मीटिंग में यह फैसला लिया गया है कि प्रति वर्ष हर पार्षद के बजट से दो करोड़ रुपये के विकास कार्य होंगे। कुछ पार्षदों का कहना है कि पहले भी इस तरह के फैसले लिए गए थे, पर दो-तीन बार छोड़ दिया जाए तो पार्षदों को यहच हैपैसे नहीं मिले। वहीं पार्षद दीपक यादव और जितेंद्र यादव ने डिवेलपमेंट चार्ज कम करने का सुझाव दिया। कहा कि फरीदाबाद और गुड़गांव में डिवेलपमेंट चार्ज सर्कल रेट से अधिक लिया जा रहा है, जो गलत है।
