फरीदाबादः पानी की मांग और आपूर्ति में संतुलन नहीं बन पाने से परेशान नगर निगम की ओर से अब अवैध कनेक्शन करने वालों पर सीधा एफआइआर के आदेश जारी किए गए हैं। इससे पहले केवल कनेक्शन काटने और उसको चेतावनी देने तक की कार्रवाई की जाती थी। अवैध कनेक्शन की वजह से निगम को राजस्व का भी नक हो रहा है। क्योंकि पानी वाले करदाताओं तक लाख ही है। ऐसे में काफी बड़ी संख्या में मेन लाइन को पंचर करके पानी का प्रयोग किया जा रहा है। अब नगर निगम के प्रत्येक जेई को वाडाँ में जाकर अवैध कनेक्शन की जांच और उनकी रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दिए गए हैं।
वाशिंग सेंटर में प्रतिदिन 15 से 20 गाड़ियों को धुलाई होती है। जिससे 1500 से तीन हजार लीटर पानी खर्च होता है। लेकिन वाशिंग सेंटर वालों की ओर से निगम को किसी भी तरह के शुल्क के अदायगी नहीं की जाती है। निगम की ओर से इन वाशिंग सेंटर वालों को लेकर अभी तक कोई सर्वे नहीं किया गया।
