अगर आपकी पुरानी कार अब सिर्फ गैरेज की शोभा बढ़ा रही है है तो उसे ‘कबाड़’ समझने की भूल न करें। दिल्ली सरकार की नई ई-वाहन नीति आपकी उसी पुरानी गाड़ी के बदले नई < चमचमाती इलेक्ट्रिक कार पर पूरे एका लाख रुपये तक की है। नीति कलान पुबनी कार की अधिकृत स्क्रैपिंग केंद्र पर जमा कराना होगा और उसके छह महीने के भीतर नई इलेक्ट्रिक कार खरीदनी होगी।
नई ई-वाहन नीति में राजधानी में वायु प्रदूषण कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत ई-कार खरीदने पर एक लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह लाभ पहले एक लाख वाहनों की खरीद तक उपलब्ध होगा। इसी तरह पुराने दोपहिया वाहन को स्क्रैप करने पर 10 हजार रुपये और तिपहियावाहन के स्क्रैप पर 25 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह राशि सीधे खरीदार के बैंक खाते में भेजी जाएगी। इसके लिए परिवहन विभाग आवश्यक व्यवस्था करेगा।
