चंडीगढ़: हरियाणा के नए पुलिस महानिदेशक (डी.जी.पी.) को लेकर सरकार के द्वारा तैयार 5 आई.पी.एस. अफसरों के पैनल को संघ लोक सेवा आयोग दियो यवा है। (यू.पी.एस.सी.) भेज इसके बाद यू.पी.एस.सी. पैनल में से 3 अफसरों के नामों की छंटनी कर हरियाणा सरकार को वापस भेजेगी।
सरकार फाइनल हुए 3 नामों में से अपने पसंदीदा अफसर को पुलिस महानिदेशक की जिम्मेदारी संपिगी।डी.जी.पी. शत्रुजीत कपूर को हरियाणा सरकार ऊर्जा विभाग में एडजस्ट करने की तैयारी कर रही है। प्रदेश में ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी अनिल विज के पास है। केंद्र में प्रदेश के पूर्व सी. एम. मनोहर लाल के पास ये विभाग है। ऐसे में चर्चा है कि कपूर को एनर्जी डिपार्टमेंट में ए.सी. एस. के पद पर नियुक्त किया जा सकता है। हालांकि उनकी केंद्र में भी जाने की चर्चाएं थी लेकिन अभी वहां कोई महत्वपूर्ण पद खाली नहीं है। ऐसे में वह अपनी सर्विस का बचा हुआ कार्यकाल एनर्जी डिपार्टमेंट में ही बिताएंगे। इसकी एक वजह यह भी है कि बिजली महकमे में मनोहर लाल खट्टर सरकार के दूसरे कार्यकाल में कपूर चेयरमैन और प्रधान सचिव की जिम्मेदारी देख चुके हैं। उस दौरान उन्होंने बिजली चोरी और लाइन लॉस को लेकर अच्छा काम किया था।
