फरीदाबाद,आज शहर में 400 से अधिक जगहों पर होलिका दहन किया जाएगा। इसके लिए सेक्टरों और सोसायटियों में आरडब्ल्यूए ने तैयारियां कर ली है। यहां मंदिरों, पार्क चौक-चौराहों और गांव की चौपालों पर होलिका दहन किया जाएगा। लोगों ने इसके लिए उपले. बुरकले और लकड़ी से होलिका को सजाया है। वहीं, 3 माई को चंद्रग्रहण के चलते 4 मार्च को टिमो का त्योहार मनाया जाएगा। और सोसायटियों में आरडब्य साम्मुहिक होली मनाने की पूरी तैयारी कर ली है।
जगह-जगह होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। होली के रंगों फूलो और पिचकारियों से बाजार गुलजार है। चारों ओर होली की धूम मची हुई है। सेक्टर-30 में आरडब्ल्यूए की ओर से होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कम्युनिटी सेंटर में होली पूजन कर शाम को दहन किया जाएगा। सेक्टर-49 स्थित सैनिक कॉलोनी में अग्रवाल सभा की ओर से होलिका दहन उत्सव का आयोजन किया जाएगा।
