फरीदाबाद। शहर में कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कुत्तों का लोगों पर हमला करना आम बात हो गई है। प्रशासन की ओर से किताबी कार्रवाई के अलावा धरातल पर कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। यदि बीते वर्ष 2025 की बात की जाए, तो बीके अस्पताल में कुल 28478 मरीजों ने एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाए हैं।
बीके अस्पताल में फरवरी में करीब तीन हजार मरीजों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए गए हैं, जबकि लोग जिले में बने स्वास्थ्य केंद्र, निजी अस्पताल व क्लीनिक पर भी इंजेक्शन लगवाते हैं। इन मरीजों में महिलाएं, बुदुर्ग, बच्चे व युवा शामिल हैं।
बीके अस्पताल में प्रतिदिन 100 से अधिक मरीज इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंच रहे है। डॉक्टरों का कहना है कि कुत्ता काटते पर घाव को तत्काल साबुन और पानी से अच्छी तरह धोना जरूरी है और इसके बाद बिना देर किए अस्पताल पहुंचकर इंजेक्शन लगवाना चाहिएन बीके अस्पताल में रेबीज इंजेक्शन इंजेक्शन पात्र यात्र 100 रुपये में लगाया जाता है, जबकि निजी अस्पतालों में इस इंजेक्शन की कीमत करीब 400 रुपये से अधिक है।
