पलवल, 15 मार्च। गांव दयालपुर नहसील के प्रांगण में सामाजिक संस्थां जनहित सेवा संस्था फरीदाबाद ने माटिया सेवक समाज फरीदाबाद के सौजन्य से निःशुल्क विशाल नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद आपरेशन शिविर का उपयोजन किया।शिविर का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि समाजसेवी चौधरी दीपक डागर ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है।जनहित सेवा संस्था समय-समय पर ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में समाजिक एका कार्य आपसी सहयोग से करती रहती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही गांव की सरपंच प्रीति सिंह ने कहा बैंक इस तरह के शिविर के आयोजन से आमजन को घर बैठे ही सुविधाउपलब्ध हो जाती है। मानव सेवा सच्ची सेवा है।संस्था के प्रधान समाजसेवी शिक्षाविद संतसिहं हुड्डा व महासचिव र सुभाष गहलोत ने बताया कि शिविर में 350 व्यक्तियों की निःशुल्क जांच कर न चश्मे च दवाईयां वितरण की गई। मोतियाबिंद के 53 मरीज आपरेशन के लिए चयनित किए गए।
