
चंडीगढ़, 17 सितंबर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए 17 सितंबर से 02 अक्तूबर तक विशेष कार्यक्रम पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छता के सदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान को गांव-गांव और शहर-शहर में साकार रूप देना है। हरियाणा के पर्यावरण एवं वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा वन विभाग ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेष कार्य योजना तैयार की है। इसके तहत एक पेड़ हजारों सांसों का सहारा, आज लगाओ कल बचाओ नारे को व्यापक स्तर पर प्रचारित किया जाएगा। इसी कड़ी में प्रदेश के 75 स्थानों पर नमो वन अथवा पार्क स्थापित किए जाएंगे। ये पार्क प्रधानमंत्री को उनके 75वें जन्मदिन पर हरियाणा की जनता की ओर से एक अनूठा