फरीदाबाद : गर्मी के मौसम में संभावित बढ़ती मांग को देखते हुए बिजली निगम ने अभी से तैयारियां तेज कर दी है। बिजली निगम की ओर से शहर के विभिन्न एरिया में व्यवस्था को मजबूत करने के लिए केबल और कंडक्टर बदले जा रहे है। साथ ही कई स्थानों पर नए ट्रांसफॉर्मर भी लगाए जा रहे है। निगम 400 से अधिक ट्रांसफॉर्मर लगा चुका है।
एनआईटी और ओल्ड फरीदाबाद एरिया में करीब एक हजार किलोमीटर एरिया तक केवल भी बदल दी गई है। साथ ही नए फोडर भी बनाए जा GAT गर्मी के मौसम में बिजली डिमांड रहती है, जिससे ट्रांसफॉर्मर फीडरों पर लोड बढ़ जाता है। बिजली निगम अधिकारियों के मुताबिक, यह काम रिवैम्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के तहत किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत पुराने बिजली उपकरणों को बदलकर नई और अधिक क्षमता वाले लगाए जा रहे है।
