फरीदाबाद। परम्मत कार्य के बलते शहर के कई इलाकों में मंगलवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार एस्कॉर्ट स्थित 66 केवी सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में यह कटौती की जाएगी। इसमें सेक्टर-20 बी, सेक्टर-11, सेक्शर 11 बी और इद्रा कॉलोनी शामिल।
इन क्षेत्रों में सुबह 10:30 बजा से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। कटौती आवश्यक मरम्मत और रखरखाव कार्यों के कारण की जा रही है। इसका उद्देश्य बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाना और भविष्य में होने वाली तकनीकी समस्याओं से बचाव करना है। मरम्मत कार्य पूरा होते ही संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
